Jaunpur News ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, किशोर घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावसपुर और सुरापुर गांव के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार अमवा गांव निवासी राजकुमार (26 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत अपने साढ़ू के 14 वर्षीय पुत्र ब्रजराज पुत्र भारत को बाइक से लेकर पुअरा की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि अमावसपुर और सुरापुर गांव के बीच अचानक एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ब्रजराज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

– आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)