Jaunpur News जौनपुर में डायल-112 सेवा को मिली मजबूती, SSP ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन जौनपुर से डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डायल-112 आम जनता के लिए त्वरित सहायता प्रणाली है, जिसका उद्देश्य लोगों तक समय पर और प्रभावी मदद पहुंचाना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और सूचना मिलने पर निर्धारित समय के भीतर मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

एसएसपी ने डायल-112 वाहनों और उसमें लगे उपकरणों का निरीक्षण भी किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

– आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)