जौनपुर। भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जौनपुर डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। अब रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के साथ ORS घोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जौनपुर डिपो द्वारा संचालित सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और ORS घोल उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही बसों में तैनात परिचालकों को भी प्राथमिक उपचार किट दी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता चौबे ने बताया कि बढ़ती गर्मी और हीट वेव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था यात्रियों को राहत देने के साथ सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी।
परिवहन निगम की इस पहल को यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

