जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दूल्हा हत्याकांड के फरार आरोपियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर तीन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार इनामी आरोपियों में—
प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिंद निवासी चिकसांवा थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोधी थाना खेतासराय, जौनपुर
भोले राजभर पुत्र जियालाल निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा, जौनपुर
शामिल हैं।
इन आरोपियों के खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0 90/2026 धारा 103(1) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 91/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में पहले भी कई सहयोगियों और संरक्षकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि खेतासराय क्षेत्र में बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था।
– आवाज़ न्यूज़

