जौनपुर। वाराणसी-फैजाबाद रेलवे प्रखंड स्थित शाहगंज रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास बुधवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित गंडवा गांव निवासी दिलीप यादव (28 वर्ष) पुत्र राम भुवाल यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दिलीप यादव शाहगंज रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास मौजूद थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
– आवाज़ न्यूज़

