जौनपुर न्यूज़ : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" के तहत शहर स्थित वृद्धाश्रम में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।


योग प्रशिक्षक डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य ने बुजुर्गों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम की विधियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से कमर दर्द, घुटनों का दर्द, उच्च रक्तचाप, तनाव, अवसाद, मधुमेह और गैस जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।


उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। योग के जरिए बुजुर्ग स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं।

कार्यक्रम में शामिल बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक रवि चौबे एवं महिमा चौबे ने योग प्रशिक्षक डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।


— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)