वाराणसी न्यूज़ : समाजवादी मजदूर सभा की मजदूर पंचायत आयोजित, श्रमिक हितों और अधिकारों पर हुई चर्चा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


वाराणसी। समाजवादी मजदूर सभा द्वारा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से मजदूर पंचायत अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकारों, रोजगार और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा मजदूरों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव 'टाइगर' ने की, जबकि संचालन सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय मजदूर नेता स्वर्गीय चौधरी रामाशंकर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।


इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।


— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)