Jaunpur News जौनपुर कलेक्ट्रेट में सपा का धरना, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर

समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न जन मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, पेपर लीक की घटनाएं, कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे तथा अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और वंचित वर्गों की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में विधायक रागिनी सोनकर, विधायक लकी यादव, अमित यादव, तूफानी सरोज, शैलेंद्र यादव 'ललई' सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समाजवादी पार्टी ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)