Jaunpur News गुलरा बजरडीहा में भीषण आग से चार रिहायशी छप्पर राख, चार बकरियां भी जिंदा जलीं

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के गुलरा बजरडीहा गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से चार रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए, जबकि उनमें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। हादसे में चार बकरियां भी जलकर मर गईं।


जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजेश निषाद के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया।


आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार रिहायशी छप्पर और उनमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

आग की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।


— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)