Jaunpur News जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0




जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा और रख-रखाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)