Jaunpur News: झपटमारी का खुलासा: दो आरोपी शिवम और सिद्धार्थ तिवारी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


Jaunpur News: झपटमारी का खुलासा: दो आरोपी शिवम और सिद्धार्थ तिवारी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जून को दर्ज झपटमारी के मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिवरान गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी तथा सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संदीप तिवारी, निवासी तिवरान, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से झपटमारी में छीना गया वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)