Jaunpur News इमामपुर में नाला सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ, स्थानीय विरोध के चलते कार्य आंशिक रूप से रुका

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर


जौनपुर जिले के इमामपुर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाला सफाई की मांग पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। माननीय जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर हुए विरोध के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो सका।


जानकारी के अनुसार, समाजसेवी सुजीत वर्मा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्राम पंचायत के सचिव कृष्णा चंद्र यादव की देखरेख में आराजी संख्या 249 (पुराना नंबर 125) स्थित नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया गया।

बताया गया कि स्थानीय निवासी छंगन लाल सोनी पुत्र राम पलट सोनी द्वारा किए गए विरोध के चलते नाले की पूरी सफाई नहीं हो सकी और कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, अब राजस्व विभाग द्वारा नाले का विधिवत सीमांकन कराया जाएगा। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाला सफाई एवं आवश्यक निर्माण कार्य नियमानुसार कराया जाएगा।

प्रार्थी सुजीत वर्मा ने कहा कि वह इस मामले को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाएंगे और उन्हें विश्वास है कि सीमांकन के बाद नाले की सफाई तथा निर्माण कार्य पूर्ण रूप से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को जलनिकासी की समस्या से राहत मिल सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)