आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 288/2026 से संबंधित तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में नीरज सिंह पत्नी सुभाष सिंह निवासी बारीगांव, जिलेदार सिंह पुत्र स्वर्गीय शालिग्राम सिंह निवासी कान्हपुर तथा सुनील सिंह पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी कान्हपुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को उनके गांवों से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गौरतलब है कि तीनों के विरुद्ध थाना बरसठी में मुकदमा संख्या 288/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(2), 351(3) एवं 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

