Jaunpur News सावन के दूसरे सोमवार को चेयरमैन सीमा सिंह ने किया रुद्राभिषेक, नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



बदलापुर। सावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह की ओर से विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसील बदलापुर क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर कड़ेरेपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही भलुआही स्थित आवास पर भी विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।


प्राचीन शिव मंदिर कड़ेरेपुर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाई और भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर नगर पंचायतवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के साथ विजय सिंह बबलू, उन्नत कुमार सिंह, पवन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)