Jaunpur News जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 28 थानों से 88 वांछित और वारंटी गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों में वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में 6 वांछित और 82 वारंटी अभियुक्त शामिल हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में सबसे अधिक 9 गिरफ्तारी खेतासराय थाना क्षेत्र से हुई, जबकि खुटहन से 7 और जलालपुर से 6 वारंटी गिरफ्तार किए गए।


थानावार कार्रवाई की बात करें तो कोतवाली से 4, लाइन बाजार से 2 वांछित, जफराबाद से 1, शाहगंज से 1 वांछित और 2 वारंटी, केराकत से 3 वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी की गई।


इसके अलावा सरपतहां से 5, चंदवक से 5, गौराबादशाहपुर से 2, सरायख्वाजा से 3, बक्सा से 1, सिकरारा से 1, तेजीबाजार से 4, बदलापुर से 1, सिंगरामऊ से 2, महराजगंज से 2 और सुजानगंज से 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।


मछलीशहर से 5, मुंगराबादशाहपुर से 3, मीरगंज से 2, पवारा से 2, मड़ियाहूं से 2, रामपुर से 4, नेवढ़िया से 3, बरसठी से 1 और सुरेरी से 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियानों को लगातार गति दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)