Jaunpur News बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: बीईओ खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



खुटहन, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय सधनपुर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति, सरकारी योजनाओं का लाभ और अभिभावकों की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय ने कहा कि बाल अधिकारों के तहत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए समाज का शिक्षित होना जरूरी है और आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं।


प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने अभिभावकों के साथ डीबीटी, बच्चों के नामांकन और विद्यालय में उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई।


बैठक में अभिभावकों की ओर से रखे गए सुझावों और शिकायतों पर खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आलोक कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, जयप्रकाश यादव, नवीन शर्मा, विवेक गुप्ता, रागिनी चौधरी, पूजा देवी, बबीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)