Jaunpur News स्वर्णकार समाज के संकल्प के साथ मैदान में उतरे सचिन वर्मा, ‘चिमटी’ चुनाव चिह्न पर मांगा समर्थन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



 शाहगंज। स्वर्णकार समाज शाहगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिन कुमार वर्मा एडवोकेट, हाई कोर्ट इलाहाबाद ने समाज के लोगों से संपर्क कर समर्थन, आशीर्वाद और अमूल्य मत की अपील की।

सचिन कुमार वर्मा ने समाज की एकता और विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य स्वर्णकार समाज को मजबूत और संगठित बनाना है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता के क्षेत्र में प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रचार अभियान के दौरान ‘एकता हमारी पहचान, समाज का विकास हमारा लक्ष्य’ का संदेश दिया गया।

सचिन कुमार वर्मा ने कहा कि समाज का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वह सभी साथियों के बीच रहकर समाज के हित में कार्य करेंगे।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने समाज के लोगों से अपने चुनाव चिह्न ‘चिमटी’ पर मतदान कर विजयी बनाने की अपील की

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)