Jaunpur News : खास हौउद तालाब में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खास हौउद तालाब में रविवार को मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी मोहल्ला निवासी सलमान उर्फ गेंडा (30) पुत्र शाह मोहम्मद रविवार दोपहर खास हौउद तालाब में मछली मारने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुरानी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक अक्सर तालाब पर मछली मारने आया करता था। तालाब के पानी में उसका शव मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)