जौनपुर: बंदीपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शव बिजली के खंभे से लटका मिला

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के खंभे से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)