Jaunpur News खुटहन में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 5 सितंबर 2026 को गोबरहा तिराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज दूबे पुत्र भोलानाथ दूबे और शिवानी दूबे पुत्री भोलानाथ दूबे के रूप में हुई है। दोनों थाना क्षेत्र के बनुवाडीह गांव के निवासी बताए गए हैं।


दोनों के खिलाफ खुटहन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।


इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)