Jaunpur news जौनपुर: दो पिकअप से क्रूरतापूर्वक लदी 10 भैंसें बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक लादी गईं 10 भैंसों को बरामद करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, रविवार को बरसठी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेहरा की ओर से दो पिकअप वाहनों में भैंसों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने भिउरा गेट के पास दोनों वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान प्रत्येक पिकअप में पांच-पांच भैंसें लदी मिलीं। इस तरह कुल 10 भैंसों को बरामद किया गया।


पुलिस ने मौके से शकील, नईम, असलम, बाबा, सुकुरुल्ला और लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया। बरामदगी के संबंध में रामपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 के तहत पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 में मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बाबूराम बिन्द कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई थानाध्यक्ष रमेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजीत कुमार और उपनिरीक्षक नरेन्द्र नाथ मिश्रा की टीम ने की। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)