जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
मलूकपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह (68) की भैंस सोमवार को तालाब में चली गई थी। भैंस को बाहर निकालने के लिए वह तालाब में उतर गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
वृद्ध को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। दयाशंकर सिंह की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

