Jaunpur News जौनपुर में खेत में मेड़ बांधने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत से परिवार में कोहराम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

जौनपुर। जंघई क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मोलनापुर गांव निवासी रामबरन चौहान का पुत्र सतीश कुमार गुरुवार दोपहर खेत में मेड़ बांधने के लिए गया था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और तेज चमक व गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों के अनुसार, मृतक सतीश कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

जवान बेटे की अचानक मौत से मां मुटूरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं।


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)