बदलापुर / जौनपुर
नगर पंचायत बदलापुर के अंतर्गत वार्ड नं. 14 सरोखनपुर में स्थित प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य का शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक सुंदरकांड पाठ एवं भूमि-पूजन के साथ शुभारंभ कराया गया।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मंदिर के सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में एसओ फूलचंद पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, विष्णु दत्त शुक्ल, रामसहाय पांडेय, विनोद शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल सिंह, सभासद संदीप शुक्ल, हरीनाथ मौर्य, राजेश साहू, मोहित सिंह, श्रीमती सपना शर्मा,हरीलाल मोदनवाल, अरविन्द शर्मा, संदीप सिंह, प्रफुल्ल दुबे, राजेश दुबे, छोटेलाल उपाध्याय, अच्छेलाल शर्मा, रामराज पाल, छोटेलाल पाल, संजय पाल, राजेन्द्र मौर्य, हनुमान मौर्य सहित बड़ी संख्या में सम्मानित जन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

