Jaunpur News जौनपुर में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में मां-बेटी की हत्या का आरोप

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि भूपेंद्र पटेल पुत्र स्व. राजपति पटेल ने पारिवारिक जमीन के विवाद के दौरान अपनी मां शीतला देवी (70) और बहन गौरी (40) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला गंभीर होने के चलते सर्किल के अन्य थानों से पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा।


पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान वारदात होने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)