Jaunpur News जौनपुर: स्कॉर्पियो की चपेट में आए बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव के पास गुरुवार शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहां गांव निवासी आकाश यादव (22) पुत्र विनोद अपनी बहन पूनम (27) और उसकी एक वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से बैंक में केवाईसी कराने गए थे। वापस लौटते समय जपटापुर गांव के पास उनकी बाइक स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई।


हादसे में आकाश और पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं पूनम के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)