जिला समन्वयकों एवं पटल सहायकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आदित्य टाइ…

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

बैठक में निपुण भारत मिशन, स्कूल चलो अभियान, पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन), डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प, यू-डायस प्लस, समर्थ कार्यक्रम, पीएम श्री विद्यालय योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल लाइब्रेरी, दीक्षा एवं आई-ड्रीम्स सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने, निपुण लक्ष्य प्राप्त करने, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा विभागीय पोर्टलों पर सूचनाओं को समय से अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला समन्वयकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित योजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों की गुणवत्ता पर ध्यान देने तथा समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने को कहा गया।
पटल सहायकों को विभागीय अभिलेखों, पत्रावलियों एवं लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण करने तथा कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने पर बल दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य जनपद में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना रहा।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)