Jaunpur News जौनपुर में GeM खरीद प्रक्रिया पर कार्यशाला, अधिकारियों को समझाई गई निविदा प्रक्रिया

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


 जौनपुर। सरकारी विभागों में आवश्यक सामग्रियों की खरीद को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में GeM (Government e-Marketplace) पर कार्यशाला आयोजित की गई। उद्योग एवं उद्यम निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने की। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


कार्यशाला के दौरान GeM एक्सपर्ट अनिल राय ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों को पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी और वित्तीय निविदा खोलने की प्रक्रिया के साथ-साथ GeM के माध्यम से विभागीय आवश्यकताओं की खरीद से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।


प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने GeM पर बीड प्रक्रिया के दौरान आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों को विशेषज्ञ के सामने रखा। एक्सपर्ट अनिल राय ने सवालों का जवाब देते हुए संबंधित प्रक्रियाओं और समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।


कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ए.एस. पाठक, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों को GeM के माध्यम से खरीद प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी देने के साथ निविदा प्रक्रिया को समझने और पोर्टल के प्रभावी उपयोग में सक्षम बनाना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)