Shahganj News शाहगंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के पास चिरैया मोड़-कटार मार्ग पर रविवार को सड़क किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई।


फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।


पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)