SSWT की कन्यादान योजना: जौनपुर में दो बेटियों के विवाह हेतु स्थलीय सत्यापन सम्पन्न, पाई गईं पात्र

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

​जौनपुर। संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT), उत्तर प्रदेश की ‘बेटी विवाह योजना’ के अंतर्गत संचालित कन्यादान योजना के तहत जनपद जौनपुर के विकास खण्ड खुटहन में 15 अक्टूबर 2026 को दो बेटियों के विवाह हेतु पात्रता सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों बेटियां योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार आर्थिक सहयोग हेतु पात्र पाई गईं।
​सत्यापन ग्राम बनहरा और ग्राम चन्दौली (पोस्ट पटैला) में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता SSWT के खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष श्री मोहनलाल गौतम ने की।
​पात्र बेटियों का विवरण:
​रीना प्रजापति (पुत्री श्री रामकिशुन प्रजापति), निवासी ग्राम बनहरा — विवाह तिथि: 24 नवम्बर 2026।
​तरन्नुम बानो (पुत्री श्री मोहम्मद मोहीद खान), निवासी ग्राम चन्दौली — विवाह तिथि: 22 नवम्बर 2026।
​स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त संस्था के संस्थापक श्री शम्स तबरेज़ खान ने कहा कि SSWT का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुःख में सहभागी बनना और सामूहिक सहयोग से उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कन्यादान योजना बेटियों के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को साझा करने का एक सार्थक प्रयास है।
​प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप कुमार यादव ने योजना की पारदर्शी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहायता राशि सीधे पात्र आवेदक या बेटी के बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना के तहत अधिकतम ₹5 लाख तक का आर्थिक सहयोग जुटाने का लक्ष्य रहता है, जो कुल सदस्य संख्या और प्रति सदस्य ₹50 के सामूहिक अंशदान पर आधारित होता है।
​प्रदेश संगठन मंत्री श्री संतोष कुमार यादव और खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष श्री मोहनलाल गौतम ने कहा कि योजना की सफलता के लिए निष्पक्ष सत्यापन और व्यापक सदस्यता अभियान अत्यंत आवश्यक है।
​इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद कुमार रजक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोनों बेटियों की पात्रता सुनिश्चित होने के बाद अब नियमानुसार आर्थिक सहयोग की आगामी कार्रवाई की जाएगी।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)