Jaunpur News :मछली शहर तहसील प्रशासन ने वसूली के लिए चला अभियान

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

Aawaz News 

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा वसूली अभियान चलाए जाने से बकायेदारों में हड़कंप मच गया।

 तहसील प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार संग्रह अमीनो के साथ तहसील के अलग-अलग गांव में दौड़ा कर वसूली अभियान को अमली जामा पहना रहे हैं। तहसील प्रशासन ने मदवादोदक, पवारा,  सतहरिया, सजईकला, सरावा समेत आधा दर्जन  गांवो में दौड़ाकर लगभग ढाई लाख की वसूली की।इसके साथ ही तहसील प्रशासन ने बकायेदारों को चेतावनी दिया कि जिन-जिन लोगों की आरसी कटी है वह तत्काल बकाया जमा कर दे। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)