जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध धर्मांतरण के मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइबिल और एक पुराना रजिस्टर बरामद किया है।
पुलिस की कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम छितौना निवासी ममता देवी के घर पर छापेमारी की। मौके से दिनेश नाथ पुत्र प्रेमनाथ निवासी कुसैला और ममता देवी पत्नी जयचंद निवासी छितौना को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के खिलाफ थाना केराकत पर मु0अ0सं0-236/25, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय
2. उ0नि0 अरविन्द सिंह
3. हे0का0 रणजीत सिंह
4. म0का0 आशा
— थाना केराकत, जनपद जौनपुर