Jaunpur News खुटहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चैन स्नेचर और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



20 मुकदमों में वांछित अपराधी को भेजा गया जेल


आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर

खुटहन पुलिस ने एक बार फिर अपराध पर अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खुटहन पुलिस टीम ने चैन स्नेचर व हिस्ट्रीशीटर संगम यादव उर्फ शुभम यादव को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


पुलिस कार्रवाई —

थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम ने दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र में सक्रिय चैन स्नेचर संगम यादव को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण —

🔹 नाम: संगम यादव उर्फ शुभम यादव

🔹 पिता का नाम: तालुकदार यादव

🔹 स्थायी पता: हुसैनाबाद, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर

🔹 वर्तमान पता: ग्राम अंगुली, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर


अपराधिक इतिहास —

अभियुक्त संगम यादव पर अब तक 20 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व धोखाधड़ी के कई मामले शामिल हैं। इनमें से प्रमुख हैं —


मु.अ.सं. 92/23 धारा 307 भादवि, थाना खुटहन


मु.अ.सं. 316/23 धारा 307/419/420/467/468 भादवि, थाना शाहगंज


मु.अ.सं. 366/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना लाइन बाजार


मु.अ.सं. 94/24 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना शाहगंज


मु.अ.सं. 130/25 धारा 115(2)/121(1)/132/191(2) बीएनएस, थाना लाइन बाजार


मु.अ.सं. 195/25 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना सिकरारा



पुलिस टीम —


थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, थाना खुटहन


उ.नि. सत्येन्द्र नारायण सिंह मय हमराह

(पर्यवेक्षण: अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान)

ADG Zone वाराणसी के निर्देशन में चल रहा है अपराध नियंत्रण अभियान।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)