खुटहन न्यूज़ : कीटनाशक सेवन से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर: 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के बुधनापुर गांव निवासी सूरज यादव (उम्र लगभग 23 वर्ष) पुत्र तिलकधारी यादव शनिवार की रात पारिवारिक कारणों से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

युवक की तबीयत अचानक खराब होते देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)