जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव सोमवार को जौनपुर जनपद के दौरे पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिता स्व. सवधू यादव के निधन के उपरांत आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर (वाराणसी) पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जौनपुर के भकुरा के पूरा स्थित खेल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 40 मिनट तक राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास पर रुककर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
---
📍 रिपोर्ट: आवाज़ न्यूज़, जौनपुर

