जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो बाल अपचारियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साधु (बाबा) के भेष में मौजूद दो व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही थी। वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पीड़ितों को थाने लाकर पूरे मामले की जांच शुरू की गई।
पीड़ित साधु विवेक पुत्र रामसरन, निवासी जोगीपुर, थाना कोतवाली सिटी, जनपद हरदोई की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 368/25, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पीड़ितों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना में संलिप्त दो बाल अपचारियों सहित चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. कृष सोनकर पुत्र संजय सोनकर, निवासी मछलीशहर पड़ाव, थाना कोतवाली, जौनपुर
2. सूरज सोनकर पुत्र श्यामजी सोनकर, निवासी रुहट्टा, थाना कोतवाली, जौनपुर
3. बाल अपचारी – 1
4. बाल अपचारी – 2
---
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक राहुल रंजन
उप निरीक्षक सुनील यादव
हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह
कांस्टेबल राजीव नयन त्रिवेदी
हेड कांस्टेबल सोमेश कुमार
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे मामला सोशल मीडिया के माध्यम से ही क्यों न सामने आया हो।
📍 रिपोर्ट: आवाज़ न्यूज़, जौनपुर

