आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र
जौनपुर। जिले की ग्रामीण राजनीति के गलियारों में अब एक ही चर्चा है— "अगली बार हमारी सीट का आरक्षण क्या होगा?" भले ही चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन चाय की अड़ियों से लेकर सफेदपोशों के ड्राइंग रूम तक गुणा-गणित लगना शुरू हो गया है। आवाज न्यूज़ ने साल 2015 और 2021 की आरक्षण सूचियों को खंगालकर जौनपुर के सभी 21 ब्लॉकों का जो कच्चा-चिट्ठा तैयार किया है, वह कई वर्तमान प्रमुखों की नींद उड़ाने वाला है।
क्या कहता है रोटेशन का नियम?
पंचायत चुनाव में आरक्षण 'चक्रानुक्रम' (घुमावदार) तरीके से लागू होता है। सीधा सा हिसाब है— जो सीट पिछले दो बार से 'खुली' (अनारक्षित) थी, वहां इस बार आरक्षण का ताला लटकना तय है। साथ ही, जिले में 21% SC कोटा और कुल 33% महिला सीटों का कोटा पूरा करने के लिए प्रशासन कई सीटों पर बड़ा फेरबदल करेगा?
आवाज न्यूज़ रिपोर्ट: सभी 21 ब्लॉकों की संभावित तस्वीर
विकास खण्ड | पिछली स्थिति (2015 & 2021) | अगले चुनाव का संभावित गणित |
|---|---|---|
बख्शा | लगातार दो बार अनारक्षित | SC (अनुसूचित जाति) के लिए लगभग तय |
मछलीशहर | पहले अनारक्षित, फिर OBC | SC (अनुसूचित जाति) की प्रबल दावेदारी |
बरसठी | पिछले चुनाव में अनारक्षित | SC महिला या OBC महिला |
धर्मापुर | अनारक्षित के बाद OBC | SC या महिला कोटे में जा सकती है |
बदलापुर | लगातार दो बार आरक्षित | अनारक्षित (सामान्य) होने की पूरी उम्मीद |
करन्जा कला | SC के बाद OBC महिला | अनारक्षित (सामान्य) होने के चांस |
मुफ्तीगंज | अनारक्षित के बाद SC महिला | अनारक्षित (सामान्य) होने की संभावना |
केराकत | महिला के बाद SC महिला | अनारक्षित (सामान्य) हो सकती है |
जलालपुर | अनारक्षित के बाद SC | OBC (पिछड़ा वर्ग) के पाले में जा सकती है |
शाहगंज सोंधी | अनारक्षित के बाद महिला | OBC (पिछड़ा वर्ग) की संभावना |
मुगराबादशाहपुर | OBC के बाद अनारक्षित | महिला (अनारक्षित) का दांव |
सुइथाकला | OBC के बाद अनारक्षित | महिला (अनारक्षित) की सीट |
डोभी | OBC के बाद SC | महिला (अनारक्षित) होने के आसार |
रामनगर | अनारक्षित के बाद OBC | OBC महिला के लिए सुरक्षित |
सिकरारा | OBC के बाद अनारक्षित | SC या OBC आरक्षित |
सिरकोनी | SC महिला के बाद अनारक्षित | OBC महिला या महिला सामान्य |
मड़ियाहूँ | अनारक्षित के बाद OBC महिला | अनारक्षित या SC के पाले में |
खुटहन | महिला के बाद OBC | SC या महिला के लिए बदलाव संभव |
रामपुर | OBC महिला के बाद अनारक्षित | OBC के लिए सुरक्षित हो सकती है |
सुजानगंज | SC के बाद महिला | अनारक्षित या OBC के चांस |
महाराजगंज | महिला के बाद अनारक्षित | OBC या SC की ओर झुकाव |
.png)

