Jaunpur News जौनपुर की ब्लॉक प्रमुखी: रोटेशन के चक्कर में फंसेंगे दिग्गजों के अरमान, खुटहन से मड़ियाहूं तक का बदल जाएगा समीकरण!

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


आवाज़ न्यूज़ 

 नीरज यादव स्वतंत्र 

जौनपुर। जिले की ग्रामीण राजनीति के गलियारों में अब एक ही चर्चा है— "अगली बार हमारी सीट का आरक्षण क्या होगा?" भले ही चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन चाय की अड़ियों से लेकर सफेदपोशों के ड्राइंग रूम तक गुणा-गणित लगना शुरू हो गया है। आवाज न्यूज़ ने साल 2015 और 2021 की आरक्षण सूचियों को खंगालकर जौनपुर के सभी 21 ब्लॉकों का जो कच्चा-चिट्ठा तैयार किया है, वह कई वर्तमान प्रमुखों की नींद उड़ाने वाला है।



क्या कहता है रोटेशन का नियम?

​पंचायत चुनाव में आरक्षण 'चक्रानुक्रम' (घुमावदार) तरीके से लागू होता है। सीधा सा हिसाब है— जो सीट पिछले दो बार से 'खुली' (अनारक्षित) थी, वहां इस बार आरक्षण का ताला लटकना तय है। साथ ही, जिले में 21% SC कोटा और कुल 33% महिला सीटों का कोटा पूरा करने के लिए प्रशासन कई सीटों पर बड़ा फेरबदल करेगा?

आवाज न्यूज़  रिपोर्ट: सभी 21 ब्लॉकों की संभावित तस्वीर

विकास खण्ड

पिछली स्थिति (2015 & 2021)

अगले चुनाव का संभावित गणित

बख्शा

लगातार दो बार अनारक्षित

SC (अनुसूचित जाति) के लिए लगभग तय

मछलीशहर

पहले अनारक्षित, फिर OBC

SC (अनुसूचित जाति) की प्रबल दावेदारी

बरसठी

पिछले चुनाव में अनारक्षित

SC महिला या OBC महिला

धर्मापुर

अनारक्षित के बाद OBC

SC या महिला कोटे में जा सकती है

बदलापुर

लगातार दो बार आरक्षित

अनारक्षित (सामान्य) होने की पूरी उम्मीद

करन्जा कला

SC के बाद OBC महिला

अनारक्षित (सामान्य) होने के चांस

मुफ्तीगंज

अनारक्षित के बाद SC महिला

अनारक्षित (सामान्य) होने की संभावना

केराकत

महिला के बाद SC महिला

अनारक्षित (सामान्य) हो सकती है

जलालपुर

अनारक्षित के बाद SC

OBC (पिछड़ा वर्ग) के पाले में जा सकती है

शाहगंज सोंधी

अनारक्षित के बाद महिला

OBC (पिछड़ा वर्ग) की संभावना

मुगराबादशाहपुर

OBC के बाद अनारक्षित

महिला (अनारक्षित) का दांव

सुइथाकला

OBC के बाद अनारक्षित

महिला (अनारक्षित) की सीट

डोभी

OBC के बाद SC

महिला (अनारक्षित) होने के आसार

रामनगर

अनारक्षित के बाद OBC

OBC महिला के लिए सुरक्षित

सिकरारा

OBC के बाद अनारक्षित

SC या OBC आरक्षित

सिरकोनी

SC महिला के बाद अनारक्षित

OBC महिला या महिला सामान्य

मड़ियाहूँ

अनारक्षित के बाद OBC महिला

अनारक्षित या SC के पाले में

खुटहन

महिला के बाद OBC

SC या महिला के लिए बदलाव संभव

रामपुर

OBC महिला के बाद अनारक्षित

OBC के लिए सुरक्षित हो सकती है

सुजानगंज

SC के बाद महिला

अनारक्षित या OBC के चांस

महाराजगंज

महिला के बाद अनारक्षित

OBC या SC की ओर झुकाव

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)