आवाज़ न्यूज़ संवाद | जौनपुर।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों की सघन तलाशी ली, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पाकशाला (रसोईघर) का भी जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जेल अस्पताल का भ्रमण कर बंदियों के स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा की गई।
इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात को निर्देशित किया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यकतानुसार समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.png)
