Jaunpur News खेतासराय पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


आवाज़ न्यूज़ | खेतासराय, जौनपुर।

खेतासराय थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर मानीकलां रोड स्थित ग्राम गुरैनी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र मुन्नर राम, निवासी मानीकलां, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से—

एक नाजायज तमंचा (.315 बोर)

एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)

बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना खेतासराय पर मु0अ0सं0 17/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना खेतासराय

उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय

हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव

हेड कांस्टेबल गोपाल रज्जक, थाना खेतासराय

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)