Shahganj News शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस की कार्रवाई

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


आवाज़ न्यूज़ | शाहगंज, जौनपुर।

शाहगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

📌 मामला क्या है

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को मुकदमा वादी की तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 18/2026 अंतर्गत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामले में आरोपी फरार चल रहा था।

📍 गिरफ्तारी का विवरण

प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 को वांछित अभियुक्त

सतीश कुमार गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता,

निवासी सीड गद्दोपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर

को लोकवाणी तिराहा, शाहगंज से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

के.के. सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना शाहगंज

उप निरीक्षक सुभाष गिरी, थाना शाहगंज

हेड कांस्टेबल आशीष कुमार

कांस्टेबल नीरज कुमार, थाना शाहगंज

पुलिस ने बताया कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)