Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में खेत में संदिग्ध हाल में मिला अधेड़ किसान का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
खुटहन  क्षेत्र में खेत में संदिग्ध हाल में मिला अधेड़ किसान का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका


आवाज़ न्यूज़ संवाद | जौनपुर।

खुटहन थाना क्षेत्र के नगवां गांव में शनिवार की सुबह खेत की सिंचाई करने गए एक अधेड़ किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगवां गांव निवासी दिनेश शर्मा (53 वर्ष) सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर चौराहा बाबा मंदिर के पास स्थित अपने खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। दोपहर में परिजन उनके लिए भोजन लेकर खेत पर पहुंचे, लेकिन आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद खोजबीन करने पर उनका शव खेत की मेड़ के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी श्रीमती देवी ने थाने में तहरीर देकर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)