फार्म-7 से वोट काटने के आरोप पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले – ‘चुनाव आयोग भाजपा का झंडा लगा ले’

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर/लखनऊ।

निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण के दौरान फार्म-7 के माध्यम से कथित तौर पर मतदाताओं के नाम काटे जाने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले को लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताते हुए तीखा पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विपक्षी दलों और खासकर पीडीए व अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं के नाम फार्म-7 के जरिए आपत्तियां लगाकर हटाए जा रहे हैं। कई मामलों में मतदाताओं को खुद यह तक जानकारी नहीं है कि उनके नाम सूची से काटने की प्रक्रिया चल रही है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि फर्जी शिकायतकर्ताओं और संदिग्ध हस्ताक्षरों के आधार पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा,

“अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह सकता तो उसे भारतीय जनता पार्टी का झंडा ही लगा लेना चाहिए।”

सपा प्रमुख ने इस मामले में न्यायालय, मीडिया और सामाजिक संगठनों से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों और न्यूज़ प्लेटफॉर्म से भी इस कथित गड़बड़ी की जांच कर सच्चाई सामने लाने का आग्रह किया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को लेकर यह मुद्दा बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)