Jaunpur News अलीगंज बाजार में मौत को छूकर निकले लोग, ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

Aawaz news

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से एक ऑटो रिक्शा सवारियां लेकर जौनपुर की ओर जा रहा था। ऑटो में गहनी गांव निवासी किरण चौहान (40) पत्नी संजय, गुलजारगंज निवासी चिंता देवी (50) पत्नी विश्राम, ऑटो चालक बृजलाल गौतम (65) सहित अन्य सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही ऑटो अलीगंज बाजार के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार तीन घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)