Aawaz News
कानपुर (उत्तर प्रदेश)। ऑपरेशन विजय कार्यालय इस्पात नगर में कर्मचारियों से कथित अभद्रता और धमकी देने के मामले में पनकी थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संगठन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जमुई गांव निवासी अंकित तिवारी बीते दिनों शाम करीब 8 बजे ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय पहुंचे। उस समय कार्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी और माहौल में तनाव पैदा करने का प्रयास किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संगठन के पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) द्वारा पनकी थाने में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR संख्या 0066/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय महासचिव वी.के. सिंह (एडवोकेट) ने कहा कि संगठन समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई कराई जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
.png)
