आवाज़ न्यूज़
जौनपुर।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रही दूसरी ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक व खलासी सुरक्षित रहे। हालांकि टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक जितेंद्र कुमार वर्मा अपने खलासी किशन यादव के साथ मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बेलघाट सिकडीगंज (गोरखपुर) जा रहे थे। गोरारी के पास चाय पीने के लिए उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। चालक जैसे ही वापस ट्रेलर पर चढ़ने लगे, तभी जौनपुर की तरफ से आ रही बालू लदी ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर मारने वाली ट्रेलर के चालक धर्मेंद्र कुमार बिहार से बालू लेकर टांडा (अंबेडकर नगर) जा रहे थे। चालक के अनुसार घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी, जिससे सामने खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर मार्ग बहाल कराया।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
.png)

