Aawaz News
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में राम भूवन बिंद (35 वर्ष), उनकी माता चिंता देवी (60 वर्ष), सीता देवी (32 वर्ष), लकी (16 वर्ष) तथा नाबालिग लड़कियां शालू और खुशी (14-15 वर्ष) सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।
घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राम भूवन को भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी सरायख्वाजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज होने या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
.png)
