Jaunpur News शिक्षक के निधन पर भावुक हुआ शिक्षा विभाग, बीएसए ने परिजनों को सौंपा एक लाख रुपये का सहयोग

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर।

शिक्षा विभाग के लिए एक पीड़ादायक क्षण उस समय सामने आया, जब ब्लॉक खुटहन के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी कला में तैनात शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय (45) के आकस्मिक निधन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

शनिवार को डॉ. गोरखनाथ पटेल दिवंगत शिक्षक के निवास बरैया काजी पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “एक शिक्षक का असमय निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति है।”

बीएसए ने कहा कि राजेश कुमार उपाध्याय के निधन से शिक्षा जगत को जो रिक्तता मिली है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। शिक्षा परिवार सदैव उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय उपाध्याय अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पुत्री आकांक्षा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि पुत्र इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी सेवा 72,000 शिक्षक भर्ती से शुरू की थी और वर्ष 2015 में गणित-विज्ञान की सीधी भर्ती के अंतर्गत आजमगढ़ से नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में वह खुटहन विकास खंड के टिकरी कला विद्यालय में कार्यरत थे।

9 फरवरी को हृदय गति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया।

खुटहन ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा आपसी सहयोग से जुटाई गई एक लाख रुपये की सांत्वना राशि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय एवं विंध्यवासिनी उपाध्याय की उपस्थिति में दिवंगत शिक्षक की पत्नी कुमुद लता उपाध्याय को सौंप दी।

इस अवसर पर TSCT ब्लॉक संयोजक नवीन शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय राजेश कुमार उपाध्याय संगठन के वैधानिक सदस्य थे और आगे की सहयोग प्रक्रिया प्रगति पर है।

संवेदना व्यक्त करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित सिंह, अटेवा अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव, तहसील प्रभारी रमाकांत यादव, रामचंद्र यादव, विवेक कुमार यादव, विवेकानंद यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मेवा लाल यादव, संदीप कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, ओमकार यादव, शिवपूजन, जय प्रकाश सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, अनिल गौतम, भारतेंदु यादव, रविंद्र कुमार यादव, अवनीत सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक व सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)