Jaunpur News बरसठी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, गांव में तनाव

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 



जौनपुर।

बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम शुक्ला (26 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार शुक्ला, गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मौजूद था, जहां बच्चे खेल रहे थे। कुछ समय बाद अचानक वह रहस्यमय हालात में गांव के पोखरे के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

करीब एक घंटे बाद बच्चों द्वारा दी गई सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि शुभम के शरीर में दो चाकू धंसे हुए थे—एक सीने के मध्य भाग में और दूसरा नाभि के पास। हालत गंभीर देख ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)