Jaunpur News जेसीबी की टक्कर से गैस रेगुलेटर में लगी आग, चाचकपुर में मचा हड़कंप

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जेसीबी की टक्कर से गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि अडानी समूह से जुड़े कर्मचारियों द्वारा गैस रिसाव को बंद करने के प्रयास के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे आग और भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित बांस की कोठरी भी चपेट में आने लगी।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस विभाग की टीम अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए फायर एक्सटिंग्युशर, बुलेट और बाल्टियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद गैस विभाग के कर्मचारियों ने पाइपलाइन का गैस लीकेज पूरी तरह बंद कराया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं पूरे मामले को लेकर सुरक्षा मानकों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)